फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने लहराया परचम

Fri, 22 Aug 2025 02:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने विद्या भारती मेरठ प्रांत की ओर से आयोजित संभल विभागीय एथलेटिक्स, कुश्ती, कबड्डी व खो-खो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता हाल में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चकमजदीपुर में आयोजित हुई थी। इसमें अमरोहा और संभल जिलों के 16 विद्यालयों के 221 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

सैदनगली विद्यालय के 48 विद्यार्थियों ने अंडर-11, अंडर-13, अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने कुल 57 स्वर्ण, 16 रजत, और चार कांस्य पदक हासिल किए। व्यक्तिगत प्रदर्शन में अंडर-11 वर्ग में नक्ष, अंडर-14 में छात्रों में जोगेश और छात्राओं में प्रियांशी, अंडर-17 में छात्रों में माइकल और छात्राओं में सृष्टि, तथा अंडर-19 में छात्राओं में दीक्षा पैसल ने अपनी-अपनी श्रेणियों में टीम चैंपियनशिप का खिताब जीता। इस जीत के बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य दिवाकर पांडेय और खेल शिक्षक हरेंद्र सिंह ने विजयी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें