फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर छात्राएं सम्मानित

Fri, 22 Aug 2025 02:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
हसनपुर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल छात्राओं को सम्मानित करते हुए
विज्ञापन
हसनपुर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी और गणित माॅडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। छात्राओं ने विज्ञान व प्रौद्योगिकी से संबंधित विभिन्न विषयों पर अपने अभिनव और रचनात्मक मॉडल प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्या कोमल रानी ने की।
विज्ञापन

जिला विज्ञान क्लब व गणित क्लब प्रभारी प्रीति चौधरी ने भी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्या ने छात्राओं के उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से छात्राएं नवाचार एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण की ओर अग्रसर होंगी। प्रदर्शनी में पर्यावरण संरक्षण, जल-संरक्षण, ऊर्जा बचाओ, स्वास्थ्य विज्ञान, अंतरिक्ष अनुसंधान जैसे विषयों पर आधारित मॉडलों को प्रस्तुत किया गया।
जूनियर संवर्ग में प्रथम स्थान हीबा, द्वितीय स्थान अक्शा व नूहा और तृतीय स्थान दीपिका ने प्राप्त किया। सीनियर संवर्ग में प्रथम स्थान पर वंशिका, द्वितीय स्थान पर प्रिया व हुदा और तृतीय स्थान पर दिव्या अग्रवाल और नाजिया रहीं। निर्णायक मंडल में विषय विशेषज्ञ डॉ अविनाश कुमार शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, राकेश कुमार, निर्णायक मंडल द्वारा चयनित छात्राओं को प्रमाण पत्र व मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया। सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें