फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अमरोहा में आठ जोन के खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा

Fri, 27 Dec 2024 12:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

युवा कल्याण व प्रादेशिक विकास दल विभाग के अफसरों की मेहनत रंग लाई है। अमरोहा को विभाग की ओर से पहली बार सब जूनियर वर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी का मौका मिलने जा रहा है। जिले में 18 जनवरी से होने वाली तीन दिवसीय प्रतियोगिता में आठ जोन के खिलाड़ी कुश्ती, कबड्डी, फुटबॉल, बैडमिंटन सहित आठ विधाओं में अपनी ताकत का लोहा मनवाएंगे।
जिला युवा कल्याण अधिकारी ऋषि कुमार के सामने जिले के युवा कल्याण व प्रादेशिक विकास दल विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों ने सब जूृनियर वर्ग की प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कराने का प्रस्ताव रखा। इससे युवा वर्ग में निखार आएगा। हालांकि, विभाग ने संसाधन न होने और कई औपचारिकता और भागदौड़ करने का हवाला देते हुए इनकार कर दिया। साथ ही कहा कि कोई क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी चाहे तो लखनऊ में अफसरों से जिले में प्रतियोगिता आयोजित कराने के लिए सहमति ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जिम्मेदारी उठाने के लिए क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अश्विनी कुमार आगे आए।
उन्होंने लखनऊ में युवा कल्याण व प्रादेशिक विकास दल विभाग के अफसरों के यहां डेरा डाल दिया। कई जनप्रतिनिधियों की सिफारिश लगवाई। इसके बाद अफसर अमरोहा जिले में सब जूनियर वर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता कराने के लिए सहमत हुए। पहली बार हो रही प्रतियोगिता 18 जनवरी से शुरू की जाएगी। प्रतियोगिता मिनी स्टेडियम के मैदान पर की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें