फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ग्राम खइया माफी में गंदगी का अंबार, संक्रामक बीमारी का अंदेशा

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली(अमरोहा)। जोया ब्लॉक के गांव खइया माफी में गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। गंदगी के चलते संक्रामक बीमारी का खतरा बना हुआ है। कूड़ेदान पर ताला लटका हुआ है। जिम्मेदार इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं हैं। इससे ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। ग्रामीण आंदोलन की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

खइया माफी में अलग-अलग रास्तों पर गंदगी के कारण हालात बद से बदतर हो गए हैं। गांव में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। नालियों की सफाई नही होने से नालियों का पानी सड़कों पर आ जाता है। इससे सड़क पर कीचड़ फैल गया हैं। ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। गांव में संक्रामक बीमारियों का खतरा बड़ गया है। हालात यह है कि गांव की सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत के कूड़ेदान पर ताला लटक रहा है। जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या से पूरी तरह अन्जान बने हुए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द गांव में सफाई अभियान चलाने की सुविधा देने की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान इरफान अली का कहना है कि गांव में सभी जगह सफाई करना संभव नहीं है। गांव में पर्याप्त सफाईकर्मी नहीं हैं। फिर भी प्रयास करेंगे कि गांव में गंदगी न हो।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें