अमरोहा। तमंचे के साथ फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपी युवक को को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के मूंढा इम्मा गांव का है। यहां रहने वाले ने अरबाज ने फरवरी के महीने में गांव के जंगल में तमंचा के साथ तीन फोटो खिंचवाए थे। एक फोटो में वह तमंचे में कारतूस भरता नजर आ रहा है। इसके बाद युवक ने अपने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इस दौरान तो मामला शांत हो गया था। लेकिन पिछले कुछ दिन से उसे फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए थे। व्हाट्सएस ग्रुपों में वाटो वायरल होते ही डिडौली पुलिस ने कड़ा संज्ञान लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा बरामद हुआ। इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि अरबाज के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।