फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदूक व तमंचे के साथ फोटो वायरल हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। सोशल मीडिया का क्रेज लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। इस क्रेज के चलते वह अपनी फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं। यह दीगर बात है कि उनको यह नहीं पता कि सोशल मीडिया पर किस तरह की फोटो वायरल की जाए। ऐसा एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक तमंचे व बंदूक के साथ नजर आ रहा है। फोटो पुलिस के पास पहुंच गया। जांच की गई तो युवक को धर दबोचा गया। उसके कब्जे से एक देशी बंदूक, एक तमंचा व सात कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक युवक देशी बंदूक व तमंचा के साथ नजर आ रहा था। डींगरा पुलिस चौकी इंचार्ज ब्रजेश कुमार को जांच सौपी गई। जांच में युवक थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा शुमाली का दिनेश निकला। उसे रविवार को टंडेरा पुल के पास दबोच लिया गया। उसके कब्जे से एक देशी बंदूक व एक तमंचा और सात कारतूस बरामद किए गए हैं। उसके खिलाफ सक्षम धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें