फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीईटी : आखिरी दिन में 9677 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पीईटी के आखिरी दिन रविवार को जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा संपन्न हुई। दोनों पालियों में पंजीकृत 14208 अभ्यर्थियों में से 9677 ने परीक्षा दी, जबकि 4531 अनुपस्थित रहे। कुल उपस्थिति 68.11 प्रतिशत रही।
विज्ञापन

पहली पाली में 7104 में से 4828 अभ्यर्थी उपस्थित और 2276 अनुपस्थित रहे। उपस्थिति 67.96 प्रतिशत रही। दूसरी पाली में 7104 में से 4849 ने परीक्षा दी और 2255 गैरहाजिर रहे। उपस्थिति 68.25 प्रतिशत रही।
परीक्षा केंद्र अमरोहा, जोया, गजरौला, नौगावां सादात और धनौरा में बनाए गए थे। इनमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, जेएस हिंदू इंटर कॉलेज, आईएम इंटर कॉलेज, कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज, एकेके इंटर कॉलेज, जेएस हिंदू पीजी कॉलेज के दोनों ब्लॉक, सिख इंटर कॉलेज नरंगपुर, भगवत सरन इंटर कॉलेज जोया, शिव इंटर कॉलेज गजरौला, गायन भारती इंटर कॉलेज गजरौला, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज धनौरा, श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज धनौरा और श्रीराम किसान इंटर कॉलेज बादशाहपुर शामिल रहे।
विज्ञापन

डीएम डॉ. नितिन गौड़ और एसपी लखन सिंह यादव ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि जिले में तीनों दिन की पीईटी शांतिपूर्ण रही और कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें