फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कार में ट्रक की साइड लगने पर चालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। दिल्ली-लखनऊ हाईवे स्थित नीलीखेड़ी अंडरपास के नीचे रविवार सुबह कार में ट्रक की साइड लगने पर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद कार चालक ने तीन साथियों के साथ मिलकर ट्रक चालक की पिटाई कर दी। पुलिस ने कार सीज कर चालक को हिरासत में ले लिया, जबकि तीन आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

गांव नीलीखेड़ी निवासी नदीम रविवार सुबह डिडौली पंप से कार में सीएनजी भरवाकर लौट रहा था। अंडरपास के नीचे सामने से आ रहे ट्रक से कार की साइड लगने पर उसकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर नदीम ने साथी शुऐब, इनामुल और अली के साथ मिलकर ट्रक चालक शुऐब निवासी कनपुरा को पीट दिया। इसमें वह घायल हो गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया और कार सीज कर दी। नदीम को शांतिभंग के आरोप में न्यायालय में पेश किया गया। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि ट्रक चालक की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें