फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत

Mon, 29 Jun 2026 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
जोया। पांच दिन पहले सड़क हादसे मे गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर हरियाणा नंबर की अज्ञात कार के चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुरादाबाद जिले के मझौला निवासी हुकम सिंह मंगलवार को अपनी भतीजी की ससुराल हसनपुर जा रहे थे। जोया क्षेत्र में सड़क किनारे पैदल चलते समय पीछे से तेज गति से आई हरियाणा नंबर की एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल हुकम सिंह को पहले जिला अस्पताल अमरोहा ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक के बेटे बिजेंद्र सैनी की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें