फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे की अघोषित कटौती से परेशान हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भीषण गर्मी में बिजली की तीन घंटे की अघोषित कटौती ने लोगों को बेहाल कर दिया। इनवर्टर भी ठप हो गए। साढ़ेे तीन बजे के बाद विद्युत आपूर्ति चालू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर बिजली की अघोषित कटौती की गई। कुछ घंटे में इनवर्टर भी जवाब दे गए। इस कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। लोगों पसीने से तर-बतर हो गए। तेज धूप से राहत पाने के लिए कुछ लोगों ने पेड़ों की छाया का सहारा लिया। वहीं, महिलाएं भी बरामदे में व दरवाजे के बाहर बैठ गईं। हाथ के पंखों से हवा कर गर्मी से बचने की जुगत भी की गई। वहीं, जेई साहब सिंह ने बताया कि पहले सुबह आठ से नौ बजे और शाम को चार से साढ़े पांच बजे तक ढाई घंटे की रोस्टिंग रहती थी। सोमवार को दोपहर 12.50 से 3.30 बजे तक रोस्टिंग की गई। इस वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें