फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हिंसक कुत्तों को पकड़वाने के लिए समाधान दिवस में लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। क्षेत्र के अब्दुल्ला काॅलोनी में कुत्तों का आतंक चरम पर है। हाल ही में काॅलोनी में एक मासूम पर कुत्तों ने हमला कर घायल किया था। इस संबंध में काॅलोनी के लोगों ने समाधान दिवस में पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए हिंसक कुत्तों को पकड़वाने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को प्रदर्शन करते हुए एडवोकेट सद्दाम सैफी ने बताया कि मोहल्ले में पिछले चार माह से छह से अधिक मासूमों पर हिंसक कुत्ते हमला कर चुके हैं। तीन बकरियों को मौत के घाट उतार चुके हैं, लगातार जिम्मेदारों से हिंसक कुत्ताें को पकड़वाने की मांग की जा रही है, लेकिन तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को जिस स्थान पर मासूम हमजा को आवारा कुत्ते ने बुरी तरह काटकर घायल कर दिया। वहां से प्राथमिक विद्यालय और निजी स्कूल को रास्ता जाता है। वहां पर बच्चे हमेशा जमा होते रहते हैं। जिससे स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडराने लगा है। कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है। लगातार हो रहे हमलों से मोहल्ले के बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में भारी दहशत है।
लोग खेतों पर जाने और बच्चों को स्कूल भेजने से भी कतरा रहे हैं।लोगों ने मांग की है कि क्षेत्र में तत्काल विशेष अभियान चलाकर इन हिंसक कुत्तों को पकड़ा जाए और विद्यालय मार्गों पर सुरक्षा सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को टाला जा सके। इस मौके पर बबलू सिंह, शफीक, अरबाज, जैद सैफी, कय्यूम, सबाबुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें