फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सर्किल रेट नहीं बढ़ाने तक गंगा एक्सप्रेसवे के लिए जमीनों का बैनामा नहीं करेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। क्षेत्र के किसानों ने चेतावनी दी है कि विकास योजनाओं के लिए किसान सर्किल रेट बढ़ने तक अपनी भूमि का बैनामा नहीं करेंगे। किसानों ने कहा है कि सरकार को भूमि लेने के लिए बाजार भाव से रेट देना होगा। किसानों ने सर्किल रेटों में तत्काल वृद्धि की मांग की।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन टिकैत की एक बैठक शनिवार को ग्राम फत्तेपुर स्थित किसान भवन में आयोजित की गई। बैठक में जनपद के कई गांवों से आए किसानों ने भूमि अधिग्रहण को लेकर अपनी परेशानियां रखीं। किसानों का कहना था कि सरकार गंगा एक्सप्रेसवे व जोया से ब्रजघाट तक दोनों ओर महा कॉरिडोर निर्माण के लिए उनकी भूमि अधिग्रहीत करना चाहती है। लेकिन सरकार भूमि के दाम सर्किल रेट से देना चाहती है।
किसानाें का कहना था कि सर्किल रेट बेहद कम हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि सर्किल रेट बढ़ने तक वे अपनी भूमि का बैनामा नहीं करेंगे। किसानों ने मांग की कि सरकार को बाजार भाव से भूमि का मुआवजा देना चाहिए। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जब तक सर्किल रेट नहीं बढ़ाया जाता है तब तक भूमि का बैनामा नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयपाल सिंह ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनका संगठन उनकी मांगों का पूरी तरह समर्थन करता है। सरकार को किसानों की मांगों को पूरा करना होगा। किसानों की जायज मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर देशराज सिंह, सुभाष चौधरी, पुष्पेंद्र सिंह, मुकेश चौधरी, अमित कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें