फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पीरगढ़ मोहल्ले के लोगों को मिलेगा 24 घंटे पानी

Tue, 26 Aug 2025 02:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आने वाले दिनों में शहर के लोगों को पेयजल की किल्लत नहीं होगी। शासन ने 24 घंटे वाटर सप्लाई स्कीम शुरू की है। शुरुआती दौर में अमरोहा नगर पालिका की पीरगढ़ ओवरहेड टैंक को इसमें शामिल किया गया है। साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च करके पेयजल आपूर्ति का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


इससे पीरगढ़ और आसपास के क्षेत्र की करीब एक लाख की आबादी को 24 घंटे पीने का पानी मिल सकेगा। ओवरहेड टैंक का प्रेशर बढाने के साथ 16 घंटे पंपिंग भी की जाएगी। अब तक केवल चार से पांच घंटे पंपिंग होती है। नगर पालिका और जल निगम नगरीय ने इसकी कवायद शुरू कर दी है।

अमरोहा नगर पालिका की आबादी करीब चार लाख है। 40 वार्डों में विभाजित पालिका क्षेत्र में करीब 50 हजार आवास और 10 हजार प्रतिष्ठान है। ज्यादातर घरों में पालिका की ओर से पानी की सप्लाई होती है। इसके लिए पालिका उनसे टैक्स वसूलते हैं। स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के लिए सरकार लगातार काम रही है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में इसके लिए काम भी किया जा रहा है।
विज्ञापन


शहरी इलाकों में फिलहाल सुबह-शाम पेयजल की आपूर्ति की जाती है लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी पालिका लोगों की जरूरत के आधार पर पानी उपलब्ध नहीं कर पाती है। प्रेशर कम होने के कारण लोगों की टंकियां में पानी नहीं आता है। इस तरह की शिकायतें आम हो गई हैं लेकिन अब शासन में प्रदेश के हर एक जिले में एक नगर पालिका के एक ओवरहेड टैंक को 24 घंटे वाटर सप्लाई स्कीम से जोड़ा है। ईओ डॉ. बृजेश कुमार ने बताया शुरुआत में मोहल्ला पीरगढ़ में स्टेडियम के पास वाले ओवरहेड टैंक को लिया गया है। इस ओवरहेड टैंक से करीब एक लाख की आबादी जुड़ी हुई है।



सिर्फ पाइपलाइन बिछाने का होगा काम

प्रोजेक्ट के तहत जल निगम को पानी के लिए ओवरहेड टैंक का निर्माण नहीं करना होगा। आपूर्ति के लिए नगर पालिका के पीरगढ़ में मिनी स्टेडियम के पास बने ओवरहेड टैंक से ही पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। पेयजल के लिए केवल पाइपलाइन बिछाने का काम किया जाएगा।



सेंसर बताएगा, पानी की स्थिति

ओवरहेड टैंक में पानी का लेबल कम होते ही स्काडा (सुपरवाइजरी कंट्रोल और डेटा अधिग्रहण प्रणाली) अलर्ट कर देगा। इससे पता लग जाएगा कि पानी का लेबल कम हो गया है। इसके साथ ही ओवरहेड टैंक में पेयजल के लेबल को पूरा कर दिया जाएगा। इससे घरों में पानी की आपूर्ति लगातार बनी रहेगी।



135 लीटर प्रति व्यक्ति प्रति दिन है खर्च का मानक

पीरगढ़ ओवरहेड टैंक से जुड़ी आबादी करीब एक लाख है। वहीं, शहरी जलापूर्ति के लिए रोजाना 135 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन का मानक निर्धारित किया गया है जिसके अनुसार रोजाना करीब 60.75 लाख लीटर पानी की खपत होगी।

-
अमरोहा में पीरगढ़ ओवरहेड टैंक से जुड़े लोगों को 24 घंटे पेयजल आपूर्ति सुचारू बनाने के लिए चौबीस घंटे वाटर सप्लाई स्कीम के तौर पर शुरुआत होगी। इसके लिए सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। जल्द ही इस योजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा। इस पर करीब 3.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। - मोहम्मद मोहसीन, सहायक अभियंता, जल निगम नगरीय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें