फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 घंटे बिजली को तरसे 12 से अधिक गांव के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग के अधिकारियों की मनमानी के चलते जोया ब्लाक क्षेत्र से जुड़े एक दर्जन से अधिक गांव के लोग बिजली को तरस रहे हैं। 15 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। गांव में अंधेरा छाया हुआ है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से फोन पर बात की तो बिजली अधिकारी-कर्मचारियों के बीच आपसी तालमेल बिगड़े होने की बात सामने आई।
विज्ञापन

जोया ब्लाक के सिबोरा बिजली घर पर रविवार की सुबह छह बजे से बिजली आपूर्ति बंद हुई थी। काफी समय तक बिजली आपूर्ति चालू नहीं होने पर ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जेई आनंद पाल से की, तो उन्होंने बताया कि खजूरी बिजलीघर से बिना पर्याप्त कारण के सिबोरा बिजली घर की बिजली को ब्रेक डाउन में डाल दिया गया है। मोबाइल पर वार्ता की तो कहते हैं कि पहले खजूरी बिजली घर आओ, तभी ब्रेक डाउन खत्म किया जाएगा। सिबोरा और खजूरी बिजलीघर के एसएसओ के बीच आपसी तालमेल सही नहीं है। अधिकारियों के बीच संबंध सहीं नहीं होने के नुकसान ग्रामीण उठा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। कई बार पहले भी ऐसा होता रहा है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। 15 घंटे से बिजली आपूर्ति बंद होने से गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है। बिजली अधिकारियों की मनमानी से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर अधिकारियों ने अपना रवैैया जल्द न सुुुधारा तो वह लोग उग्र आंदोलन को विवश होंगे। डीएम बीके त्रिपाठी ने कहा कि यदि बिजली अधिकारियों में आपसी मतभेद नहीं होने के कारण बेवजह बिजली काटी गई है तो मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें