फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गजरौला के तीन खिलाड़ियों का चयन अंडर-14 क्रिकेट के लिए, कानपुर में खेलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। गजरौला के अभय सिंह, यश कुमार और मोहम्मद अयान मलिक का चयन अंडर-14 में क्रिकेट खेलने के लिए हुआ है। वह शनिवार को कानपुर में खेलने जाएंगे। तीनों खिलाड़ी नागपाल क्रिकेट एकेडमी की तरफ से खेलते एकेडमी के मैदान में तैयारी करते हैं। उनका चयन होने से एकेडमी के साथ ही परिजनों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से 16 और 17 दिसंबर को मेरठ के विक्टोरिया पार्क में ट्रायल क्रिकेट मैच का आयोजन कराया गया। जिसमें जोन स्तर पर चयन होने पर गजरौला की नागपाल क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। एकेडमी के खिलाड़ी मोहम्मद अयान मलिक, अभय कुमार व यश कुमार ने बेहतर प्रदर्शन किया। तीनों का ही चयन कानपुर में होने वाली प्रतियोगिता के लिए किया गया। तीनों ही खिलाड़ी 23 दिसंबर को कमला क्लब मैदान में क्रिकेट खेलेंगे। एकेडमी के कोच हरजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार को खिलाड़ी प्रतिभाग करने के लिए गजरौला से कानपुर रवाना हो जाएंगे। पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल व पूर्व पालिकाध्यक्ष अंशु नागपाल ने तीनों ही खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें