फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भीषण गर्मी में 36 घंटे से बिना बिजली के रहने को मजबूर लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं। मुख्य बिजलीघर पर रखी मशीनों में आई खराबी की वजह से कस्बे के लोगों को भीषण गर्मी में पिछले 36 घंटे से बगैर बिजली के रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। लोग बगैर बिजली के परेशान हो गए हैं। वहीं बिजली अधिकारियों ने शीघ्र ही आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में कस्बे के बिजलीघर में आई खराबी की वजह से बीते 36 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। यहां छोटे कामगार व मैकेनिक भी बिजली नहीं होने की वजह से हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। मोहल्ला पेशथाना निवासी फुरकान अहमद का कहना है कि बिजली नहीं होने की वजह से पूरा परिवार रात भर नहीं सो सका है।
वहीं खैराद मशीन चलाने वाले मुख्तार का कहना है कि मंगलवार की दोपहर से ही वह हाथ पर हाथ धरे बैठा है। दुकानदार अरुण रस्तोगी व कमल त्रिवेदी भी भीषण गर्मी में बगैर बिजली के बैठे थे। इन्वर्टर भी डिस्चार्ज हो चुके हैं। बिजलीघर पर तैनात एक कर्मचारी ने बताया कि बुधवार की रात तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें