कार्यक्रम की प्रस्तुति देतीं हरियाणवी कलाकर रुचिका जांगिड़। स्रोत सूचना विभाग
- फोटो : samvad
तिगरी धाम (अमरोहा)। मेले में हर रोज सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे हर दिन अलग-अलग कलाकार लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। देर रात तक प्रस्तुति से कलाकारों ने कार्यक्रम में झूमने को मजबूर कर दिया।
तिगरी मेला अपनी पारंपरिक व ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के लिए पहचान रखता है। हर साल मेले की वृहद स्तर पर तैयारियां की जाती हैं। जिसमे हर रोज अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन भी होता है। मेले में हर रोज गंगा आरती का आयोजन काशी की तर्ज पर किया जा रहा है। इसके अलावा स्कूली बच्चों द्वारा भी कार्यक्रम आयोजित होते हैं। साथ ही शाम को कलाकारों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार की रात हरियाणवी गायिका रुचिका जांगिड़ की प्रस्तुति ने मेले के माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया। उनके गीतों पर देर रात लोग थिरकते रहे। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने संगीत और मनोरंजन का भरपूर आनंद लिया।