फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भजन संध्या में बाबा श्याम के भजनों जमकर झूमे लोग

Tue, 24 Jun 2025 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। योगिनी एकादशी पर नगर के नवदुर्गा शिव मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन गायकों ने बाबा श्याम का गुणगान किया। इस मौके पर बाबा श्याम का भव्य श्रंगार किया गया था। बाबा की पवित्र ज्योति प्रज्ज्वलित की गई थी।
विज्ञापन

भजन गायक दीपक शर्मा ने भजन संध्या की शुरूआत करते हुए बाबा श्याम से भजन के माध्यम से भक्तों के घर पर आने की प्रार्थना की। उन्होंने भक्तों के घर भी सांवरे आते रहा करो भजन सुनाया। उन्होंने देना हो तो दीजिए जन्म जन्म का साथ, मेरे सिर पर रख दो अपने ये दोनों हाथ भजन सुनाया। लक्की अग्रवाल ने संकट आने से पहले पहले मेरा श्याम आता है, क्यूं घबराऊ मैं, मेरा तो श्याम से नाता है भजन प्रस्तुत किया। भजन संख्या में पराग, अंकित, अर्पित, कृष वर्मा, राजकुमार आदि मौजूद थे। सत्यनारायण मंदिर में भी एकादशी पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। राघव वर्मा ने बाबा श्याम के चरणों में कर्णप्रिय भजन प्रस्तुत किए। यहां अमित कुमार, सूरज, अंकित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें