फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मंगरौला एग्जिट बंद होने से 70 किमी का अतिरिक्त सफर कर रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। सावन माह में कांवड़ यात्रा के लिए लागू रूट डायवर्जन से गंगा एक्सप्रेसवे का उपयोग करने वाले स्थानीय यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। मेरठ और नोएडा की ओर से लौटने वाले लोगों को मंगरौला एग्जिट से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा, जिससे उन्हें 60 से 70 किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। इससे समय, ईंधन और टोल टैक्स का अतिरिक्त बोझ भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार शनिवार, रविवार और सोमवार को डायवर्जन लागू रहने के दौरान मंगरौला एग्जिट बंद कर दिया जाता है। ऐसे में हसनपुर और आसपास के यात्रियों को 35 किलोमीटर आगे संभल-बहजोई तक जाकर वापस लौटना पड़ता है।
मंगरौला एग्जिट पर आए दिन यात्रियों और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी भी हो रही है। मंगरौला निवासी रिंकू गुर्जर, रुस्तमपुर निवासी पप्पू गुर्जर, संदीप सिंह और दिनेश लोहिया समेत कई लोगों ने कहा कि प्रशासन कांवड़ियों की सुरक्षा के साथ स्थानीय नागरिकों की सुविधा का भी ध्यान रखे।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि मंगरौला एग्जिट पर स्थानीय कार और बाइक सवारों को ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी या अन्य वैध पहचान पत्र की जांच के बाद बाहर निकलने की अनुमति दी जाए, ताकि सुरक्षा व्यवस्था भी बनी रहे और स्थानीय लोगों को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें