फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जयंत पर टिप्पणी से नाराज लोगों ने फूंका अखिलेश यादव का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। केंद्रीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जयंत चौधरी पर अखिलेश यादव की ओर से की गई टिप्पणी से नाराज लोगों ने अखिलेश यादव का पुतला फूंका। कहा कि जयंत के खिलाफ कोई टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार शाम को इंदिरा चौक पर एकत्र हुए लोगों ने सपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला बनाया और उसे आग के हवाले कर दिया। इस दौरान आक्रोशित लोगों नेे कहा कि अखिलेश यादव ने जयंत चौधरी पर टिप्पणी कर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को ठेस पहुंचाई है। इससे जाट समाज व किसान कौम की भावनाएं आहत हुई हैं। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर चंद्रपाल सिंह, बोबिन सिंह, सुमित सिवाच, नमित चौधरी, ऋतुराज सिंह, कावेंद्र सिंह, सुरेंद्र गंधर्व आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें