फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दरियापुर बुजुर्ग में पीडीए चौपाल, सपा नेताओं ने भरी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गजरौला के गांव दरियापुर बुजुर्ग में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मस्तराम यादव और प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का जोरदार स्वागत किया गया। गजरौला से दरियापुर बुजुर्ग तक सैकड़ों ट्रैक्टरों के काफिले के साथ जुलूस निकालकर पार्टी का प्रचार-प्रसार किया गया।
विज्ञापन

चौपाल को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मस्तराम यादव ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनेगी और जनता भाजपा सरकार से तंग आ चुकी है। उन्होंने आवारा पशुओं से किसानों की फसलों को हो रहे नुकसान का मुद्दा उठाया। वहीं, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम सिंह यादव ने की और संचालन जीतांबर यादव ने किया। इस दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें