फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हरिद्वार एक्सप्रेसवे के लिए जमीन खरीद का रास्ता साफ, 52 गांवों में बैनामे जल्द

Sat, 12 Sep 2026 12:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। हरिद्वार एक्सप्रेसवे के लिए हसनपुर और मंडी धनौरा तहसील क्षेत्र में जमीन खरीद की प्रक्रिया अब रफ्तार पकड़ेगी। लंबे समय से सर्किल रेट बढ़ने का इंतजार कर रहे किसानों के लिए शुक्रवार से नई दरें लागू होने के बाद रास्ता साफ हो गया है। एक्सप्रेसवे की जद में आने वाले दोनों तहसील क्षेत्र के 53 गांवों में भूमि और परिसंपत्तियों का सर्वे पूरा हो चुका है। अब गाटा संख्या और भूमि के रकबे का समाचार पत्रों में प्रकाशन कराया जाएगा। इसके बाद किसानों से भूमि के बैनामे कराने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन




मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे को हसनपुर तहसील क्षेत्र में मंगरौला के टी-पॉइंट के पास रूखालू गांव के नजदीक हरिद्वार एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। इस मार्ग की लंबाई करीब 146.24 किलोमीटर होगी। परियोजना के लिए जमीन खरीद की कार्रवाई आगे बढ़ने के साथ क्षेत्र में एक्सप्रेसवे निर्माण की गतिविधियों में भी तेजी आने की उम्मीद है। दरअसल, गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना में शामिल होने के कारण शिकरौली और रूखालू गांवों का सर्किल रेट कई वर्षों से नहीं बढ़ाया जा सका था। जबकि दोनों गांवों में जमीन का बाजार भाव सर्किल रेट से काफी अधिक बताया जा रहा है। अब प्रशासन ने नई दरें लागू करते हुए सर्किल रेट 28 लाख रुपये से बढ़ाकर 36 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर कर दिया है। नई दर से जमीन अधिग्रहण की स्थिति में किसानों को सर्किल रेट के आधार पर चार गुना मुआवजा मिलेगा। इससे किसानों को पहले की तुलना में अधिक मुआवजा मिलने की उम्मीद है।



वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित सर्किल रेट पर प्रशासन ने आपत्तियां मांगी थीं। जिले भर से आईं 477 आपत्तियों की सुनवाई कर उनका निस्तारण किया गया। इसके बाद नई दरों को अंतिम रूप देकर शुक्रवार से प्रभावी कर दिया गया। अब किसानों की नजर बैनामे की प्रक्रिया शुरू होने पर है।
विज्ञापन




एसडीएम हसनपुर हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि हरिद्वार गंगा एक्सप्रेसवे के अंतर्गत आने वाले गांवों की नई सर्किल रेट सूची जारी हो चुकी है। शुक्रवार से नई दरें प्रभावी हैं। जल्द ही किसानों से भूमि के बैनामे कराने की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें