फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कार में शराब पीने से रोकने पर यात्रियों ने चालक से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली(अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र के गांव ढकिया चमन स्थित ढाबे पर सोमवार देर शाम कैंची धाम जा रहे कार चालक और यात्रियों में शराब पीने को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कार की तलाशी लेने पर उसमें शराब की एक बोतल मिली। हंगामे के बाद चालक एक यात्री को ढाबे पर छोड़कर कार लेकर लौट गया।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद जिले के शमशाबाद थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी हर्षित कार चालक हैं। उनके मुताबिक सोनीपत के सदर थाना क्षेत्र के वागड़ी गांव निवासी कृष्णा और उसके साथी ने ऑनलाइन कैंची धाम जाने के लिए कार बुक की थी। आरोप है कि रास्ते में दोनों यात्री कार के अंदर शराब पीने लगे। इसी बात को लेकर चालक से कहासुनी हो गई और गाली-गलौज के बाद मारपीट भी हुई।
किसी तरह चालक कार लेकर ढकिया चमन स्थित ढाबे पर पहुंचा, जहां विवाद दोबारा बढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार की तलाशी ली तो शराब की बोतल बरामद हुई। काफी देर तक हंगामा होने के बाद चालक कृष्णा को ढाबे पर छोड़कर कार लेकर वापस लौट गया। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें