फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिल्लाते रह गए यात्री, युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान

Sun, 28 May 2017 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा रेलवे स्टेशन पर युवक की मौत के बाद विलाप करते मृतक के भाई। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला नियाजियान निवासी तेल डिपो पर काम करने वाला युवक शनिवार दोपहर डेढ़ बजे रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर पहुंचा। सामने से आ रहा रनथ्रू गरीबरथ एक्सप्रेस के सामने खड़ा गया।
विज्ञापन


यात्रियों ने चिल्ला-चिल्लाकर उसे ट्रैक से हटने को कहा, लेकिन उनसे किसी की नहीं सुनी। ट्रेन की टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी ने शव के ट्रैक से हटवाया। एक घंटे बाद पहुंचे परिवार के लोगों ने उसकी शिनाख्त की। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।      
 
दिल दहला देनी वाली ये घटना शनिवार दोपहर अमरोहा रेलवे स्टेशन पर हुई। मोहल्ला नियाजियान निवासी असलम (33) पुत्र रियाजुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचा। प्लेटफार्म नंबर दो के पास ट्रैक पर खड़ा हो गया। इस ट्रैक पर मुरादाबाद की ओर से गरीब रथ एक्सप्रेस आ रही थी।
विज्ञापन


युवक की हरकत को देख प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों ने शोर मचाकर उसे हटने के लिए कहा, लेकिन उस पर कोई फर्क नहीं पड़ा। ट्रेन की टक्कर से युवक के सिर के चीथड़े उड़ गए। जीआरपी ने शव को ट्रैक से हटवा कर पास में रख दिया।

घटना के एक घंटे बाद पहुंचे मृतक के भाइयों ने उसकी पहचान की। उन्होंने बताया कि असलम अविवाहित था और कुछ दिनों से किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान था। वह शहर के एक केरोसिन डिपो पर मुंशी का कार्य करता था।

सुबह डिपो के कर्मचारियों ने जानकारी दी थी कि उसने हाथ की नस काट कर आत्महत्या की कोशिश की थी। कर्मचारियों को उसका इलाज करा घर छोड़ने को कहा था। इससे पहले ही असलम वहां से निकल गया। इसके बाद स्टेशन पर आकर ऐसा कदम उठा लिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें