फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: परवेज और मनी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब

Thu, 13 Feb 2025 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा जेएस हिंदू पीजी कॉलेज में दौड़ते लगातीं महिला ​खिलाड़ी। स्रोत महाविद्यालय
विज्ञापन
अमरोहा। जेएस पीजी कॉलेज में पांच दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। इसमें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी परवेज और मनी को चुना गया। वहीं, विजेताओं को शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर वीर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आठ से 12 फरवरी तक कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और विभिन्न खेलों में अपना दमखम दिखाया। बुधवार को प्रतियोगिता का समापन किया गया। अंतिम दिन सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के तौर पर परवेज बीए पाठ्यक्रम (पुरुष चैंपियन) और महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ (महिला चैंपियन) खिलाड़ी मनी बीए प्रथम सेमेस्टर रहे।
वार्षिक खेल उत्सव की 100 मीटर (पुरुष) दौड़ में अनस पहले, सौरभ पवार दूसरे व परवेज अली तीसरे स्थान पर रहे। महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में मनी बीए सेमेस्टर पहले, लता रानी बीसीए प्रथम सेमेस्टर दूसरे और मुस्कान बीए प्रथम सेमेस्टर तीसरे स्थान पर रहीं। पांच दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबाॅल, क्रिकेट, फुटबाल, भाला फेंक समेत अन्य खेलों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष उमेश गुप्ता ने कहा कि महाविद्यालय ने खेल के स्तर पर विश्वविद्यालय में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। प्रबंध समिति के सदस्य सिद्धार्थ जैन ने कहा कि खेलों से स्वस्थ परंपराओं का उदय होता है। साथ ही शरीर भी निरोगी होता है, इसलिए निरोगी रहने के लिए व्यायाम के साथ खेलकूद में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। कॉलेज की प्रबंधन समिति ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें