फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के टिकट पर घमासान, फूटे प्रत्याशियों के विरोध के बोल

Fri, 30 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा के टिकट वितरण के साथ ही पार्टी में घमासान शुरू हो गया है। जिन विधायकों के टिकट कटे हैं, उनके समर्थक आग बबूला हैं। पार्टी के प्रत्याशियों के खिलाफ जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। विरोध के बोल भी फूट रहे हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को गजरौला के मदरसे, हसनपुर के ब्लॉक तिराहे, में नौगावां सादात विधायक अशफाक अली के समर्थकों ने प्रदर्शन किया तो मंडी धनौरा विधायक एम चंद्रा के कैंप कार्यालय पर समर्थकों ने नारेबाजी की। वहीं विधायक की पत्नी बोलीं-हमारे साथ अन्याय हुआ है। उम्मीद जताई कि टिकट बदला जाएगा। इस बीच एम चंद्रा के बेटे कपिल चंद्रा लखनऊ में डेरा डाले हुए हैं। विधायकों के समर्थकों ने मुलायम सिंह यादव को प्रार्थनापत्र भी भेजा है।   

बता दें कि सपा हाईकमान ने नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक अशफाक अली खां का टिकट काट कर अमरोहा नगर के पूर्व पालिकाध्यक्ष हाजी इकरार अंसारी को प्रत्याशी घोषित किया है। इससे विधायक अशफाक अली खां के समर्थकों में उबाल है। बृहस्पतिवार को विधायक समर्थक गजरौला के चौपला स्थित मदरसे में एकत्र हुए और विधायक का टिकट काटे जाने पर नाराजगी जाहिर की। नारे भी लगाए।
विज्ञापन


सभी की सहमति से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह को प्रार्थनापत्र भेज कर विधायक को टिकट दिए जाने की मांग की। इस अवसर पर सिहाली जागीर प्रधान मनसूर खां, मुजम्मिल खां, बुद्दन खान, सोह सिंह, अमर सिंह, देशराज सिंह, कुलवंत सिंह, मुहम्मद अली, जिले सिंह, बब्लू सैनी, तिलकराज सिंह, साबिर, प्रमोद देवी, भूरी, नूर नवी, रवि यादव, अशरफ अली समेत सिहाली जागीर, कटाई, लिसड़ी, भीकनपुर, छोया, आलमपुर, सेमला, बावनखेड़ी, सैसोली, आगापुर, अतरासी आदि गांव के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें