फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डीजे संचालक की हत्या में फंसे साझीदार और दो सगे भाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। डीजे संचालक युवक की हत्या में उसका साझीदार युवक और दो सगे भाई फंस गए हैं। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने साढ़े 13 महीने बाद साझीदार युवक सहित तीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीनों पर आरोप है कि कहासुनी के बाद उस पर धारदार हथियार से हमला किया।
विज्ञापन


गंगा नगर मोहल्ला निवासी रामचंद्र की पत्नी सावित्री देवी ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके मुताबिक उसका बेटा नितिन कुमार व नौगावां सादात थाना क्षेत्र के अव्वलपुर निवासी रवि कुमार साझेदारी में डीजे का काम करते थे। 28 सितंबर-22 को नगर में भगत सिंह की रैली निकाली गई। जिसमें रवि ने उनके बेटे नितिन को अपने घर बुलाया। उस रैली कमेटी के सदस्य गजरौला के फाजलपुर निवासी विकेश व उसका भाई कावेंद्र नितिन को रैली में ले गए। दिन में करीब 11 बजे रैली बस्ती से निकल रही थी। उनके बेटे की उनसे कहासुनी हो गई। जिसमें दोनों भाइयों और साझीदार विकेश ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद उस पर जनरेटर पर फेंक दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, लेकिन आरोपियों से हमसाज होने के कारण उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
26 सितंबर-23 को एसपी को भी प्रार्थनापत्र दिया। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो वह न्यायालय की शरण में गईं। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें