फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पनीर, दूध के नमूने फेल, पांच मामलों में 1.40 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। खाद्य पदार्थों के नमूने अधोमानक मिलने पर एडीएम वित्त एवं राजस्व की अदालत ने चार कारोबारियों पर कुल 1.40 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है। पांच वादों का निस्तारण करते हुए पनीर, मिश्रित दूध, आइसकैंडी और आम के अचार में मिलावट पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय विनय कुमार ने बताया कि उझारी के अफजाल पर पनीर के लिए 25 हजार और मिश्रित दूध के लिए 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। हसनपुर के नवाब अली पर आइसकैंडी के लिए 10 हजार, दौलतपुर के फजद मोहम्मद पर मिश्रित दूध के लिए 80 हजार और हसनपुर के मोहम्मद अशरफ पर आम के अचार के लिए 10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया।
.......



घर पर ऐसे करें दूध में मिलावट की जांच
दूध और सरसों के तेल में मिलावट की शुरुआती जांच घर पर आसान तरीकों से कर सकते हैं। दूध में पानी, स्टार्च, डिटर्जेंट और यूरिया की मिलावट हो सकती है। पानी की जांच के लिए चिकनी, तिरछी सतह पर दूध की एक बूंद डालें। धीरे बहने और सफेद निशान छोड़ने पर दूध शुद्ध होने का संकेत मिलता है, जबकि तेजी से बहना पानी की मिलावट का संकेत हो सकता है।
विज्ञापन



सरसों के तेल में मिलावट की जांच
सरसों के तेल में पाम ऑयल, राइस ब्रान या आर्गेमोन तेल मिलाया जा सकता है। तेल को दो-तीन घंटे फ्रिज में रखने पर जमना या सफेद धब्बे दिखना मिलावट का संकेत बताया जाता है। वहीं, हथेली पर तेल रगड़ने से कृत्रिम रंग छूटने या रासायनिक गंध आने पर भी मिलावट की आशंका हो सकती है।
विज्ञापन

.......
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें