फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुरक्षा-सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। तिगरी गंगा मेले में सुरक्षा के लिए करीब 3500 पुलिसकर्मी तैनात होंगे। पूरे मेला परिसर, प्रमुख रास्तों और गंगा घाटों की ड्रोन व सीसीटीवी से निगरानी होगी। जिला पंचायत 24 अस्थायी घाट बनवा रही है। महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम और सभी सेक्टरों में चौड़ी सड़कें बनाई जाएंगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम डॉ. नितिन गौड़ और एसपी लखन सिंह यादव ने मेला स्थल का औचक निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने प्रस्तावित ले-आउट और निर्माण कार्यों की प्रगति देखी। डीएम ने सभी कार्य समय से पूरे कराने और विभागों को आपसी समन्वय से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा, स्वच्छता और सुगम आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीएम ने ड्यूटी प्वाइंट निर्धारित करने और आवागमन के रास्ते सुगम बनाने के निर्देश भी दिए। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह, एएसपी अखिलेश भदौरिया, एडीएम न्यायिक धीरेंद्र प्रताप सिंह और एसडीएम धनौरा शैलेश कुमार दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन


भीड़ नियंत्रण के लिए चौड़ी होंगी सड़कें, बनेंगे दिशा-सूचक बोर्ड
डीएम ने गंगा रोड और वीआईपी रोड का निरीक्षण किया। उन्होंने गंगा रोड का शेष निर्माण जल्द पूरा कराने, सेक्टरों की आंतरिक सड़कों का चौड़ीकरण और मुख्य मार्गों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को टेंट लगाने का काम तत्काल शुरू कराने को कहा। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिशा-सूचक और सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे। पार्किंग व्यवस्था भी जल्द तैयार कराने के निर्देश दिए, ताकि जाम न लगे।


स्टंटबाजी और हुड़दंग करने वालों पर होगी कार्रवाई
एसपी लखन सिंह यादव ने कहा कि मेले में बाइक से स्टंट, हुड़दंग और सड़कों को क्षतिग्रस्त करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। ऐसे लोगों के वाहन सीज किए जाएंगे। मेला परिसर, प्रमुख मार्गों और घाटों की ड्रोन कैमरों व सीसीटीवी से निगरानी होगी।


महिलाओं के लिए बनेंगे चेंजिंग रूम
महिलाओं के लिए पर्याप्त चेंजिंग रूम और स्वच्छता के लिए अस्थायी शौचालय बनाए जाएंगे। वॉच टावरों पर सुरक्षित सीढ़ियों, रोशनी और निगरानी के इंतजाम होंगे। डीएम ने श्रद्धालुओं की संख्या और जरूरतों के अनुसार व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।


गंगा आरती के लिए वाराणसी से आएंगे पुरोहित
तिगरी मेले में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। स्कूली बच्चे और कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। भव्य गंगा आरती के लिए वाराणसी से पुरोहितों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें