फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नेपाल के पंडित थापा ने आगरा के एप्पल पहलवान को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बुरावली। गांव चीला में सोमवार को छड़ी मेले पर दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से आए पहलवानों ने दांवपेच आजमाए। दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

दंगल का शुभारंभ आयोजक व पथरा के पूर्व प्रधान मान सिंह राणा ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर कराया। दंगल की पहली कुश्ती में नेपाल के पंडित थापा पहलवान ने आगरा के एप्पल पहलवान को पटखनी दी। वहीं दूसरी कुश्ती में भी पंडित थापा ने बाबर को एक रोमांचक मुकाबले में पराजित किया।
इसके अलावा, अयोध्या के पहलवान बाबा लड़ी ने आदिवासी चिम-चिम पहलवान को चारों खाने चित कर दिया, जबकि तीन कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। दंगल में रेफरी की भूमिका शास्त्री ने निभाई। इस मौके पर असलम सैफी, जाकिर, अकील, इरफान, विपिन कुमार, विनोद और राजीव कुमार समेत लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें