फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव : जिले में डुप्लीकेट मतदाताओं को तलाश रहे बीएलओ

Thu, 04 Dec 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पंचायत चुनाव की तैयारियों का दौर शुरू हो गया है। मतदाता पुनरीक्षण अभियान भी पूरा हो चुका है। इसी बीच राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में संभावित डुप्लीकेट वोटर्स का सत्यापन कराया जा रहा है। आयोग द्वारा जिले में 1.58 लाख संभावित डुप्लीकेट वोटर्स की सूची प्रशासन को उपलब्ध कराई थी।
विज्ञापन

फिलहाल सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है, जिसमें अब तक करीब छह हजार मतदाताओं के नाम सूची से बाहर किए गए हैं।
पंचायत चुनाव से पहले मतदाता सूची से डुप्लीकेट वोटर्स को बाहर कर सूची को पारदर्शी बनाने का काम किया जा रहा है। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सूची उपलब्ध कराई गई है। रिपोर्ट के आधार पर जिलेभर में बीएलओ के माध्यम से सत्यापन कार्यक्रम चलाया गया है। सूची के आधार पर बीएलओ गांव में घर-घर पहुंचकर दिए गए नामों का सत्यापन उनके आधार कार्ड की आखिरी चार अंक से कर रहे हैं। इन्हें बीएलओ एप में डालकर डाटा फीड किया जा रहा है। अभियान के तहत 26 नवंबर तक सूची को दुरुस्त करने के लिए यह अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें