फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक बांटने का वीडियो वायरल, प्रधान प्रत्याशी पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात। पंचायत चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए कोल्ड-ड्रिंक बांटने को वीडियो वायरल होते ही प्रशासन में हड़कंप मचा गया। आनन-फानन में पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने प्रधान पद के प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता के अलंघन की एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पिछले दो दिन से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमे एक प्रत्याशी अपने समर्थन में मतदाताओं को कोल्ड-ड्रिंक बांट रहे है। बुधवार को यह वीडियो प्रशासन तक पहुंच गई। फिर क्या था, नौगांवा सादात पुलिस ने वीडियो की पड़ताल की। जांच में पाया गया कि कोल्ड ड्रिंक बांटने वाला व्यक्ति नौगांवा सादात तगा से प्रधान पद का प्रत्याशी महेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू है, जो वोटरों को लुभाने के लिए कोल्ड-ड्रिंक बांट रहा है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि हेड कांस्टेबल दारा सिंह की तहरीर पर प्रत्याशी महेंद्र सिंह के खिलाफ आचार संहिता के अलंघन में एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें