फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल सुबह आठ बजे से नामांकन फॉर्म होंगे जमा, मास्क लगा कर आएं0

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन फॉर्म सात अप्रैल से जमा किए जाएंगे। दावेदारों को मास्क लगा कर आना जरूरी है। कलक्ट्र्रेट में जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन फॉर्म जमा होंगे, जबकि ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और बीडीसी सदस्य के लिए संबंधित ब्लॉक कार्यालय में नामांकन कर सकते हैं। निर्वाचन अधिकारी के कक्ष में सुबह आठ बजे से फॉर्म जमा करने का सिलसिला शुरू होगा जो शाम पांच बजे तक चलेगा। आठ अप्रैल को भी सुबह आठ से शाम पांच बजे तक नामांकन फॉर्म जमा करने का मौका है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के 27, ग्राम प्रधान के 597 और बीडीसी सदस्य पद के 683 पदों के लिए नामांकन पत्र सात और आठ अप्रैल को दाखिल किए जाएंगे। एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह ने बताया कि नामांकन फॉर्म जमा करने के लिए तैयारी पूरी हो गई है। निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि उनके साथ सहायक निर्वाचन अधिकारी रहेंगे। सात और आठ अप्रैल को नामांकन फॉर्म जमा किए जाएंगे। कोविड 19 के प्रोटोकॉल का पालन कराया जाएगा। निर्वाचन अधिकारी के कक्ष के बाहर दावेदारों के हाथों को धुलने के साबुन और सैनिटाइजर रहेगा। दावेदार के साथ एक और व्यक्ति निर्वाचन अधिकारी के कक्ष में आ सकता है। अन्य लोगों को बाहर इंतजार करना होगा। कमरे में निर्धारित दूरी पर बैठने की जगह तय रहेगी। इसके अलावा दावेदारों को मास्क लगा कर आना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें