अमरोहा। जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों को तय करने में राजनीतिक दल फूंक-फूंक कर कदम उठा रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने सोमवार को जिला पंचायत सदस्य पद के 10 प्रत्याशियों केे नामों का एलान किया जिसमें तीन महिला शामिल हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद हैदर ने बताया कि अन्य सीटों पर प्रत्याशियों की चयन प्रक्रिया अंतिम दौर में है। माना जा रहा है कि सपा, भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी छह अप्रैल को घोषित हो सकते हैं। भाजपा और सपा से समर्थन हासिल करने के लिए दावेदारों ने जुगाड़ को फिट करने में जुटे हैं। इन लोगों को आखिरी दौर में प्रत्याशी के तौर पर नाम शामिल होने की उम्मीद है।