अमरोहा। सैदनगली के नगर पंचायत गठन के बाद जिला पंचायत के वार्डो के आंशिक परिसीमन के कुल 16 आपत्ति दाखिल हुई है। हालांकि आंकड़ों में बदलाव हो सकते हैं। अब इन आपत्तियों का निस्तारण 13 और 14 को करना है। इसके साथ ही प्रकाशन 15 जनवरी को होगा। इसके बाद राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं।
डीपीआरओ वाचस्पति झा ने बताया कि सैदनगली के नगर पंचायत गठित होने के बाद 27 जिला पंचायत के वार्ड हैं। इसके चलते वार्ड संख्या 18 का अस्तित्व खत्म हो गया है उन्होंने बताया कि आंशिक परिसीमन वार्ड संख्या 12, 13,14,15,16,17 और 21 में हुआ है। कुल 16 आपत्ति प्राप्त हुई है। दरअसल ब्लॉकों में भी आपत्ति मिली है इसके चलते संख्या बदल सकती है। उन्होंने बताया कि 13 और 14 को निस्तारण किया जाएगा। डीपीआरओ वाचस्पति झा ने बताया कि कुल 16 आपत्ति प्राप्त हुई है।