हसनपुर। मोहल्ला कोट पश्चिमी पूठ रोड पर युवक का शव शेड में प्लास्टिक की रस्सी से लटका मिला। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी के मुताबिक मोहल्ला कोट पश्चिमी निवासी गुड्डू सैफी (26) की पेंटर का काम करते थे। बताते हैं कि उसकी शादी करीब तीन साल पहले आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव चचौरा निवासी शबनम के साथ हुई थी। दोनों पर एक वर्ष का बेटा अय्यूब भी है। बताते हैं कि गुड्डू सैफी का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। इसकी वजह से वह परेशान रहता था। उसकी पत्नी मायके में रह रही थी। चर्चा है कि गुड्डू की पत्नी ने गुड्डू के खिलाफ महिला थाने में प्रार्थनापत्र भी दे रखा था।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि युवक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। इसकी वजह से वह परेशान रहता था। परिजनों के द्वारा अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जा जाएगी। संवाद