फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पचास प्रतिशत अनुदान पर मिलेंगे धान के बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बीजों पर अनुदान पाने के लिए किसानों को अब इंतजार नहीं करना होगा। मौके पर कृषक अंश जमाकर बीज खरीदा जा सकता है। पहले एक-एक माह तक किसानों को अनुदान के लिए इंतजार करना पड़ता था।
विज्ञापन

राजकीय कृषि बीज भंडार पर मिलने वाले बीजों के अनुदान मिलने की व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। इसके तहत अब किसानों को बीजों के साथ ही अनुदान भी मिल जाएगा। उनको अनुदान के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा। पहले की व्यवस्था के तहत किसानों को बीज की पूरी रकम जमा करना होती थी। जिसके बाद किसानों के अनुदान की राशि उनके खातों में पहुंचती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। किसान कृषक अंश की पचास प्रतिशत राशि जमा कर बीज हासिल कर सकते हैं। किसानों को अपना आधार कार्ड साथ ले जाना होगा। इसके बाद पॉस मशीन के जरिए उनको बीज दे दिया जाएगा।
जिला कृषि अधिकारी बबलू कुमार ने बताया कि खरीफ मौसम हेतु सभी बीज गोदामों पर उन्नतशील नवीन प्रजातियों के बीज उपलब्ध है। जिसमें बारीक धान का मूल्य रुपये 67.80 किलोग्राम है, जिसे किसान 33.90 रुपये देकर खरीद सकते हैं। मोटा धान का मूल्य रुपये 43.30 किलोग्राम है, जिसे 21.65 रुपए देकर खरीदा जा सकता है। उर्द का मूल्य 144.50 प्रति किलोग्राम है, जिसे रुपये 72.25 व तिल का मूल्य रुपये 248.50 किलोग्राम है, जिसे 124.25 रुपए देकर खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन



पुरानी व्यवस्था के तहत मिलेंगे हाइब्रिड बीज
कृषि उपनिदेशक डॉ. रामप्रवेश ने बताया कि अलग-अलग कंपनियों के हाइब्रिड बीज भी उपलब्ध हैं। जिनको पुरानी व्यवस्था के अनुसार खरीदा जा सकता है। यानि किसानों को पहले पूरी राशि जमा करनी होगी। बाद में अनुदान की राशि सीधे उनके खातों में भेजी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें