फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आठ वर्षीय चचेरी बहन से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली। थानाक्षेत्र में आठ वर्षीय चचेरी बहन से दुष्कर्म करने के आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में दो भाईयों का परिवार रहता है। दोनों के घरों के बीच में दीवार बनी हुई है। सोमवार की दोपहर को बड़े भाई के परिवार के सभी लोग किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। इस दौरान उसका शादीशुदा 25 वर्षीय बेटा घर पर था। जबकि, युवक की पत्नी भी बाहर गई हुई थी। आरोप है कि युवक चाचा के घर पहुंचा और उसकी आठ वर्षीय चचेरी को बहला फुसलाकर अपने घर बुला लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी फरार हो गया था। बच्ची के रोने के आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों ने लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था। उधर, पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें