फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: एक अक्तूबर से 12 केंद्रों पर शुरू होगी धान खरीद

Mon, 29 Sep 2025 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। क्रय केंद्रों पर धान की खरीद एक अक्तूबर से शुरू हो रही है। इसके लिए जिले में 12 केंद्र बनाए गए हैं। उपज बेचने के लिए किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण भी शुरू हो गया है। इस बार जिले को 13 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में इस बार करीब 26 हजार हेक्टेयर में जमीन में धान की बोआई की गई थी। किसानों को अपनी फसल को बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए जिले में धान खरीद के 12 केंद्र बनाए गए हैं। डिप्टी आरएमओ अजय प्रताप सिंह ने बताया कि इस बार सामान्य धान 2369 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा।
धान खरीद केंद्रों पर किसानों को पारदर्शिता और सुविधा देने के लिए विभाग ने ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था भी लागू की है। पंजीकरण कराने वाले किसान ही केंद्रों पर अपनी उपज बेच सकेंगे। इसके लिए किसानों को आधार कार्ड, बैंक खाता और भूमि संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे। उन्होंने बताया कि किसान बिना पंजीकरण धान की बिक्री नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन

-

67 किसानों ने कराया पंजीकरण
विभाग के अनुसार क्रय केंद्रों पर धान खरीद के लिए सभी तैयारियों को समय रहते पूरा कराया जा रहा है। धान की बिक्री के लिए अभी तक 67 किसानों ने अपना पंजीकरण कराया है। जरूरी दस्तावेजों के साथ किसान जनसेवा केंद्र से ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।

-

खाद्य विभाग के सात, पीसीएफ के तीन केंद्र
धान खरीद के लिए खाद्य विभाग के सात व पीसीएफ के तीन और पीसीयू के दो खरीद केंद्र बनाए गए हैं। नौगांवा सादात के लिए अमरोहा मंडी, अमरोहा के लिए अमरोहा मंडी व उपमंडी स्थल नन्हेड़ा अल्यारपुर, धनौरा तहसील के लिए पीसीएफ गोदाम धनौरा व धनौरा मंडी, गजरौला के लिए मंडी व पीसीएफ के लिए बी-पेक्स ढकिया भूड़ को क्रय केंद्र बनाया गया है। हसनपुर में हसनपुर मंडी प्रथम, पीसीएफ के लिए बी-पैक्स गारबपुर व पीसीयू के लिए सहकारी संघ कुंदरकी भूड़ व गंगेश्वरी के लिए पीसीएफ के बी-पैक्स दढि़याल को खरीद केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें