फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: एक अक्तूबर से शुरू होगी धान खरीद, जिले में बनाए जाएंगे 13 क्रय केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जनपद में धान खरीद की तैयारियां तेज हो गई हैं। किसानों से सरकारी खरीद एक अक्तूबर से शुरू होगी। इसके लिए जिले में 13 क्रय केंद्र बनाए जाएंगे। खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता के साथ किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए केंद्रों पर जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

धान बेचने वाले किसानों का भुगतान सीधे बैंक खातों में भेजा जाएगा। खरीद के दौरान पॉश मशीन पर किसान का अंगूठा लगवाया जाएगा। केंद्रों पर बारदाने की व्यवस्था के लिए डिमांड भी भेजी गई है। सितंबर में क्रय केंद्रों की तैयारियां पूरी करने का काम शुरू किया जाएगा, ताकि खरीद के दौरान किसानों को इंतजार या अव्यवस्थाओं का सामना न करना पड़े।
जिला विपणन अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि एक अक्तूबर से धान की खरीद शुरू होगी। इसके लिए जिले में 13 क्रय केंद्र बनाए जाएंगे और किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें