नगर की एक युवती ने पीएसी के सिपाही यशवेंद्र पर शादी का झांसा दुष्कर्म का आरोप लगाया है। किए जाने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
नगर की एक युवती ने बताया जाता है कि थाना बछरायूं के गांव कौराला निवासी यशवेंद्र उसके संपर्क में आया। यशवेंद्र पीएसी में सिपाही है। युवती का आरोप है कि पीएसी के सिपाही ने उसके साथ मिलना जुलना शुरू कर दिया। युवती का यह भी आरोप है कि पीएसी के सिपाही ने उससे शादी का वादा किया और उसके साथ शारीरिक संपर्क बनाने लगा। आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
युवती का आरोप है कि सिपाही उससे शादी से इंकार कर रहा है। बताया जाता है कि युवती ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को शिकायत की थी। सीओ धनौरा की जांच रिपोर्ट के बाद युवती की तहरीर पर पीएसी के सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म व पिता लखपत और भाई विकल के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।