फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सड़कों को रौंद रहे ओवरलोड वाहन, हादसों का भी बढ़ा खतरा

विज्ञापन
हसनपुर में रहरा रोड पर गन्ना लदा ओवरलोड ट्रक। संवाद
विज्ञापन
अमरोहा। जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण जिले में ओवरलोड वाहन लगातार सड़कों को रौंद रहे हैं। शहर की सड़कों पर पाबंदी लगी तो ओवरलोड वाहन ग्रामीण सड़कों पर दौड़ने लगे। ओवरलोड वाहनों के कारण सड़कें छलनी हो गईं है। टूटी सड़कों ने लोगों का दर्द बढ़ा दिया है। शनिवार को पड़ताल की गई तो हाईवे से लेकर तमाम सड़कों पर ओवरलोड वाहन दौड़ते मिले। ज्यादातर ओवरलोड वाहन गन्ने और भूसे से लदे हैं।
विज्ञापन

ओवरलोड वाहनों ने ग्राम चक के सामने पृथ्वीपुर कलां के रास्ते को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। शहर का कैलसा बाइपास रोड टूट गया है। सड़क में गड्ढे ही गड्ढे बने हैं। ग्रामीण ओवरलोड वाहनों की वजह से सड़क टूटने की बात कर रहे हैं तो लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने ओवरलोड वाहनों के कारण सड़क टूटने से इनकार किया है। बिजनौर रोड, जोया रोड, हसनपुर, गजरौला समेत अन्य मार्गों से आए दिन सैकड़ों ओवरलोड वाहन दौड़ते हैं। जिनका आसपास से निकलने वाले छोटे वाहनों पर पलटने का भी खतरा बना रहता है। जबकि इन सभी क्षेत्रों में पुलिस थाने, चौकियां और चेक पोस्ट बनी हुई हैं। लेकिन जिम्मेदार कोई कार्रवाई नहीं कर पाते हैं। दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी यही हालात हैं। बावजूद इसके परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है।

हसनपुर में रहरा रोड पर गन्ना लदा ओवरलोड ट्रक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें