फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी बढ़ते ही ओवरलोड से हांफे बिजलीघर

Sat, 20 May 2017 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
बिजली का बिल
विज्ञापन
ज्यों ज्यों गर्मी बढ़ रही है त्यों त्यों ओवरलोड की समस्या से बिजलीघर हांफने लगे हैं। हरेक ट्रांसफार्मर बढ़ते विद्युत भार से कंपकंपा रहा है। बार-बार ट्रिपिंग से बिजली संकट गहरा गया है।
विज्ञापन


शहरी हो या फिर ग्रामीण, हर कोई गर्मी की तपिश की वजह से बिलबिला रहा है। अचानक बढ़े लोड को देखकर अधिकारी भी हैरानी में पड़ गए हैं। उनके द्वारा एक फीडर को काट-काटकर आपूर्ति की जा रही है। कई-कई घंटे सप्लाई बाधित हो  रही है।

मौसम का मिजाज तेजी के साथ बदला है। शरीर को झुलसाने वाली गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। गर्म हवाएं मौसम को और बदल रही हैं। लू के थपेड़ों का सामना घर से निकलने के बाद लोग कर रहे हैं। गर्मी से निजात पाने का आसान तरीका बिजली है, लेकिन वह भी तेवर दिखा रही है। 
विज्ञापन


यहां बता दें कि प्रदेश सरकार ने शहरियों को 24 व ग्रामीणों को 18 घंटे आपूर्ति दिए जाने आदेश दिए हैं, लेकिन धरातल की सच्चाई कुछ और ही बयां कर रही है। निर्बाध सप्लाई की बजाय नागरिकों को काट-काटकर आपूर्ति अधिकारियों द्वारा की जा रही है।

अधिकारियों के मुताबिक विकट गर्मी पड़ रही है, जिससे छुटकारा पाने के लिए लोगों ने अपने घरों में रखे विद्युत संचालित यंत्र निकाल लिए हैं। जिनका भरपूर प्रयोग किया जा रहा है। इसके कारण अमरोहा डिवीजन क्षेत्र के सभी 21 बिजलीघर ओवरलोड हो रहे हैं।

लोड बढ़ने के कारण ही बार-बार सप्लाई काटी जा रही है। नहीं काटने पर फीडर खुद ही ट्रिप कर रहे हैं। एक फीडर बंद कर दूसरे को आपूर्ति दी जा रही है। दो या फिर डेढ़ घंटे तक सप्लाई काटी जा रही है। अगर सभी बिजलीघर चालू कर दिए गए तो ट्रांसफार्मरों में आग लगने का खतरा बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें