फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा की एंबुलेंस से हो रही शराब की तस्करी

Sat, 20 May 2017 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
wine
विज्ञापन
जिले की एंबुलेंस दिल्ली से बिहार तक अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। इसका खुलासा नोएडा पुलिस की ओर से एंबुलेंस के पकड़े जाने के बाद हुआ है। एंबुलेंस के साथ बिहार के दो और बुलंदशहर के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि एंबुलेंस धनौरा के फर्जी पते पर रजिस्टर्ड है। इससे जिले में फर्जी पतों पर एंबुलेंस रजिस्टर्ड कराने का खेल भी फिर उजागर हुआ है।जिले में रजिस्टर्ड एंबुलेंस में हरियाणा की शराब की बिहार तक अवैध तस्करी की जा रही है।

इस गोरखधंधे का खुलासा उस समय हुआ, जब बुधवार को नोएडा की रबूपुरा पुलिस ने एक एंबुलेंस को पकड़ कर 40 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। रबूपुरा कोतवाली पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर खेड़ा मोहम्मदाबाद में छापामार कर एक एंबुलेंस पकड़ी थी।
विज्ञापन


एंबुलेंस में 40 पेटी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब बरामद हुई थी। साथ में तीन आरोपी पकड़े गए थे, जिनकी पहचान खुलासा दरभंगा निवासी मुरली मनोहर राय और धतूकी और बुलंदशहर निवासी मनोज के रूप में हुई थी।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि शराब बिहार के दरभंगा ले जाई जा रही थी। एंबुलेंस से तस्करी करने पर किसी को शक भी नहीं होता था। बिहार में शराब पर प्रतिबंध के बाद वहां दाम भी अच्छे मिलते थे। 

एंबुलेंस पर किसी भी अस्पताल का नाम दर्ज नहीं था, जबकि ये पंजीकृत अमरोहा जिले में है। बताया जाता है कि ये वाहन धनौरा के किसी पते पर रजिस्टर्ड है। एंबुलेंस के शराब तस्करी में पकड़े जाने के बाद जिले में अवैध रूप से एंबुलेंसों को फर्जी पते रजिस्टर्ड कराने के खेल का एक बार फिर खुलासा हुआ है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि मामले की जांच  को नोएडा पुलिस यहां भी आ सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें