फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रात में एसपी के निरीक्षण में सोते मिले चौकी इंचार्ज, निलंबित

Sat, 31 May 2025 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आधी रात को पुलिसकर्मियों की सतर्कता चेक करने सड़कों पर निकले एसपी अमित कुमार आनंद को इकौंदा चौकी इंचार्ज आराम फरमाते मिले। चौकी में सन्नाटा पसरा था। यह देखकर एसपी ने नाराजगी जताई और चौकी इंचार्ज सुंदरलाल को सस्पेंड कर दिया। पिछले दिनों नौगांवा, डिडौली व अन्य क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेकर बृहस्पतिवार रात एसपी आधी रात में सड़कों पर निकले। उन्होंने ड्यूटी प्वाइंट, रात्रि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को चेक किया। उन्हें मुस्तादी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी बनाए रखें। इस दौरान एसपी इकौंदा चौकी पर पहुंचे तो पूरी चौकी पर सन्नाटा पसरा था। चौकी प्रभारी सुंदरलाल सो रहे थे। पुलिसकर्मियों ने चौकी इंचार्ज को जगाया। एसपी को देखकर चौकी इंचार्ज हड़बड़ा गए। एसपी ने ड्यूटी के दौरान सोने का कारण पूछा तो चौकी इंचार्ज कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। लिहाजा एसपी ने दरोगा सुंदरलाल को तत्काल सस्पेंड कर दिया। एसपी ने स्पष्ट कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मनमानी करने वाले पुलिसकर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें