अमरोहा। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत गठित जनपद स्तरीय निगरानी समिति की वर्ष की प्रथम त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बताया गया कि में 8266 परिवारों को सर्वे कराया गया है, जिसमें से 3661 परिवार पात्र श्रेणी के और 4605 परिवार अपात्र श्रेणी के प्राप्त हुए हैं।
डीएम निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि जिले स्तर पर डिलीशन एवं वेरीफिकेशन के लिए जो रिकार्ड भेजा जाए, उसमें पात्रता-अपात्रता का स्पष्ट उल्लेख किया जाए। सर्वेक्षण में ऐसे परिवार को चिह्नित करें, जिनके घर नहीं है। ऐसे परिवारों के विकास के लिए घर के साथ-साथ उन्हें राशन कार्ड, शौचालय, उज्ज्वला योजना के अंतर्गत सिलेंडर, विद्युत कनेक्शन और पेंशन की उचित व्यवस्था कराई जाए। परियोजना निदेशक डीआरडीए अंबरीश कुमार द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई।
ब्लॉक प्रमुख गुरेंद्र सिंह ढिल्लो ने सत्यापन का कार्य पूरी ईमानदारी के साथ करने को कहा। इस दौरान सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, डीडीओ सरिता द्विवेदी, डीपीआरओ, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, खंड विकास अधिकारी आदि मौजूद रहे। संवाद