फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जोया में कचरे से जल्द बनेगी जैविक खाद, शेड का कार्य पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया। नगर पंचायत जोया की ओर से ग्राम श्यामपुर में स्थापित कंपोस्ट पिट प्लांट अब संचालन के लिए तैयार है। प्लांट में मशीन शेड का निर्माण पूरा हो गया है। बिजली कनेक्शन मिलते ही मशीन का संचालन शुरू हो जाएगा। इससे ग्रामीणों को जैविक खाद आसानी से मिलेगी।
विज्ञापन

करीब एक वर्ष पहले श्यामपुर में गीले कूड़े के प्रसंस्करण के लिए प्लांट तैयार कराया गया। इसमें नगर क्षेत्र से निकलने वाले गीले कचरे की छंटाई कर जैविक खाद तैयार की जाएगी। प्लांट में खाद बनाने के लिए पिट भी बनाए गए हैं। वर्तमान में कंपोस्ट पिट (खाद बनाने का गड्ढा) के माध्यम से करीब एक टन खाद तैयार की जाएगी। खाद की बिक्री से प्राप्त धनराशि का उपयोग स्वच्छ भारत मिशन से संबंधित कार्यों में किया जाएगा। वहीं, सूखे कूड़े को ग्राम सैंतली स्थित एमआरएफ सेंटर भेजा जाएगा। वहां प्लास्टिक, पिन्नी, गत्ता, कागज, कांच और थर्मोकोल आदि की अलग-अलग छंटाई होती है। इनसे गठ्ठर बनाए जाते हैं। इन्हें स्क्रैप वेंडर को बेचा जाता है। ईओ विपिन कुमार सेंगर ने बताया कि श्यामपुर स्थित कंपोस्ट पिट प्लांट में मशीन के लिए शेड तैयार हो गया है। बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन हो चुका है। कनेक्शन मिलते ही मशीन से भी काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें