फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आईटीआई में पसंदीदा ट्रेड में उच्चीकरण का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। राजकीय आईटीआई में प्रवेश ले चुके विद्यार्थियों को अब अपनी पसंद के अनुसार ट्रेड बदलने की सुविधा मिलेगी। वे प्रवेश जारी नहीं रखने पर 29 सितंबर तक अपना नाम निरस्त करा सकेंगे। रिक्त सीटों पर फ्लोट विकल्प वाले अभ्यर्थियों को उच्चीकरण का अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य राहुल कृष्ण शर्मा ने बताया कि नाम निरस्त कराने के लिए प्रशिक्षार्थियों को एससीवीटी पोर्टल पर अपने लॉगिन में जाना होगा। वहां राजकीय संस्थानों में प्रवेश पृथक करने के लिंक पर क्लिक करना होगा। उन्हें नाम कटाने का कारण दर्ज कर सहमति देनी होगी। यह ऑनलाइन प्रक्रिया 29 सितंबर तक उपलब्ध रहेगी। नाम कटने या अन्य कारणों से रिक्त होने वाली सीटों पर उच्चीकरण होगा। यह उच्चीकरण फ्लोट विकल्प वाले अभ्यर्थियों की मेरिट के आधार पर होगा। साथ ही, उनके दिए गए ट्रेड विकल्प के क्रम को भी देखा जाएगा।

उच्चीकरण प्रक्रिया

उच्चीकरण सूची में चयनित विद्यार्थियों को एक से तीन अक्तूबर तक प्रवेश लेना अनिवार्य होगा। यह प्रवेश प्रक्रिया अवकाश के दिनों में भी जारी रहेगी। प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों से निर्धारित समय में ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें