फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बंद’ लाइन शुरू करने का विरोध, बिजलीकर्मियों को दौड़ाया

Tue, 11 Oct 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
गजरौला के वसंत विहार कालोनी में बिजली अधिकारियों से नोकझोंक करते लोग। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नेशनल हाईवे से सटी बसंत विहार कालोनी में बंद पड़ी लाइन शुरू करने पहुंचे बिजलीकर्मियों को सोमवार दोपहर महिलाओं ने दौड़ा लिया। बाद में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे एसडीओ से भी कालोनीवासियों की नोकझोंक हुई। बिजली लाइन की वजह से हो रहे हादसे का हवाला देकर कालोनीवासी इसे शुरू न करने देने पर अड़े रहे। आखिरकार बिजली विभाग की टीम को बैरंग लौटना पड़ा। 
विज्ञापन


बता दें कि 132 केवी बिजलीघर से निकलकर बसंत विहार कालोनी के घरों के ऊपर से जा रही 37000 वोल्टेज की लाइन से दो साल पहले मंडी धनौरा को बिजली आपूर्ति की जा रही थी। इस दरम्यान तमाम हादसों के बाद कालोनी वासियों के विरोध के मद्देनजर  इस लाइन से आपूर्ति बंद कर दी गई। इसके बजाय धनौरा को बछरायूं से आपूर्ति की जाने लगी। 

इसी बीच खादगूजर फीडर पर लोड अधिक हो गया, जिससे खादगूजर फीडर को फाजलपुर बिजली घर से अटैच कर दिया गया। अब बिजली विभाग ने खादगूजर फीडर पर लोड कम करने के लिए बसंत विहार की हाईटेंशन लाइन को खादगूजर से जोड़ने का प्लान बनाया है।
विज्ञापन


इसके चलते सोमवार की दोपहर करीब दो बजे बिजली कर्मीलाइन पर काम करने के लिए बसंत विहार कालोनी पहुंचे तो महिलाओं ने बिजलीकर्मियों को दौड़ा दिया। कुछ देर बाद एसडीओ डीपी सिंह, जेई, पुलिस फोर्स के साथ कालोनी पहुंचे और कालोनी वासियों को समझाने का प्रयास किया। इस बीच कालोनी वासियों की एसडीओ से तीखी नोकझोंक हुई। आखिर तक बात नहीं बन सकी। जिससे बिजली विभाग की टीम बैरंग लौट आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें