फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दंपति को लूटा, विरोध पर पति को मारी गोली

Mon, 10 Oct 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
बाइक सवार दो बदमाशों ने नाधौस गांव के निकट तेली मार्ग पर दंपति से लूट की है। लूट का विरोध करने पर पति को गोली मार दी। गंभीर रूप से पति को पहले जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए हैं। 
विज्ञापन


जिले अमरोहा के आदमपुर निवासी प्रेमपाल रविवार को दोपहर पत्नी दयावती के साथ बहजोई थाना क्षेत्र के गांव अचाकपुर में अपनी ससुराल जा रहा था। जैसे ही दंपति बाइक से बहजोई के गांव नाधौस के पास पहुंचे तो पीछे दो बाइक सवार दो बदमाशों ने दंपति की बाइक को घेरा और लात मारकर गिरा दिया। बाइक गिरते ही बदमाशों ने तमंचे निकाल लिए।

महिला से सोने की चेन व चांदी के जेवर उतरवा लिए।  पति प्रेमपाल ने जब लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली प्रेमपाल के कंधे में लगी। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। इसके बाद बदमाश भाग गए। घायल एक घंटे तक खेत में पड़ा हुआ तड़पता रहा। एक घंटे आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल संभल भेजा। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद घायल को मुरादाबाद रेफर कर दिया। पीड़ित के मुताबिक करीब 50 हजार रुपये कीमत के जेवर लूटे गए हैं। 
विज्ञापन


बहजोई के थाना प्रभारी प्रवीन सोलंकी ने बताया कि उन्हें संभल के जिला अस्पताल से एक मेमो मिला था जिसमें प्रेमपाल के घायल होने जानकारी दी गई थी। इस जानकारी के बाद उन्होंने जिला अस्पताल में बातचीत की जिसमें बताया गया  कि घालय को मुरादाबाद रेफर किया गया है। घायल प्रेमपाल मुरादाबाद नहीं पहुंचा है। घायल की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें